| (03) 9269 0120Melbourne | 1800 677 402Rural areas | Locate us |
हम आपकी आपराधिक मामलों, पारिवारिक बिखराव, पारिवारिक हिंसा, शिशु-सहायता (child support), देशांतरवास, सोशियल सिक्यौरिटी, मानसिक स्वास्थ्य, कर्ज़ और यातायात सम्बन्धित अपराधों में कानूनी सहायता कर सकते हैं ।
हमारी निशुल्क सेवा में सम्मिलित है -
अगर आपको वकील से निरंतर सलाह चाहिए तो आप कानूनी सहायता के अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं। अनुदान का मिलना या न मिलना आपकी परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
हम आपकी सहायता कैसे कर सकते हैं, यह जानने के लिए हमें फ़ोन कीजिए। जब आप हमें फ़ोन करेंगे तो आप हमें बताएँ कि आप कौन सी भाषा बोलते हैं तथा दुभाषिये की माँग करें।
कार्यालय का समय – सोमवार से शुक्रवार सुबह के 8.45 से – शाम के 5.15 तक
टेलीफ़ोन (03) 9269 0120 देहाती क्षेत्रों से मिलाएँ 1800 677 402
अगर आपकी वी.एल.ए. दफ़्तर में नियोजित भेंट निश्चित हुई है तो दुभाषिये का प्रबन्ध करने के लिए बता दीजिए। यह सेवा निशुल्क है।